प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने लिखा परिवहन सचिव व परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा को पत्र

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। परिवहन विभाग द्वारा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक मे निमंत्रण नहीं दिए जाने पर उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए परिवहन सचिव व परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा को पत्र लिखा हैं।

पत्र मे प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने लिखा की क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक मे स्कूल वैन से सम्बंधित विषयो पर भी महत्वपूर्ण निर्णय होने थे, स्कूल वैन चालकों की भी बहुत सी समस्याए होती है, जिस पर चर्चा होनी अवश्यक थी। परन्तु स्कूल वैन हेतु नए नियम बना दिए जाते है, जिसमे उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन के पदाधिकारियों को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक मे बुलाना भी परिवहन विभाग को याद नहीं रहता।

सचिन गुप्ता ने परिवहन मंत्री एवं परिवहन सचिव से मांग की है की कल हुई क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक के निरणों को रद्द करते हुए दोबारा बैठक बुलाई जाए व जिनके सम्बंधित विषयो पर निर्णय लेने हो उस संगठन के पदाधिकारियों को बैठक मे बुलाया जाए, उनके सुझाव सम्मलित करते हुए नए नियम बनाए जाए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *