धूम धाम से मनाया जाएगा हरियाली तीज उत्सव : अरुण कुमार शर्मा

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 14 अगस्त। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की एक सभा समिति के केंद्रीय कार्यालय पटेल नगर देहरादून मे आयोजित की गई।समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने सभा को आरम्भ करते हुए कहा की गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय पर्व सम्मान के साथ समिति कार्यलय पर आयोजित होगा। समिति की एक वरिष्ठ साथी ध्वजारोहण करेंगे और 80 वे आज़ादी के उत्सव पर 80 पौधों का वितरण भी होगा। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम पूर्णता प्राप्त करेगा।

16 अगस्त रविवार को सांय 4 बजे से 7 बजे तक आईआरडी टी ऑडिटोरियम सर्वे चौक देहरादून में देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति द्वारा हरियाली तीज उत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में नारी शक्ति द्वारा गीत व नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। नृत्य मंडली द्वारा प्रस्तुति होगी। रोचक खेल भी कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वजनों के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। सभा में अन्य आवश्यक विषयों पर भी विचार विमर्श हुआ। आज की सभा मे समिति समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा सचिव  रुचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय उनियाल, महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ, जिला देहरादून अध्यक्ष पंकज शर्मा, महासचिव राजेश शर्मा, महानगर देहरादून अध्यक्ष राजेश पंत, देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति की अध्यक्ष भारती जोशी, महासचिव मधु शर्मा व वासु वशिष्ठ, सुमित, निशा, बीना संजय, अनुराग आदि सम्मलित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *