एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पारसी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: – “पारसी नव वर्ष नवरोज़ के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों, विशेषकर पारसी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। नवरोज़ नई शुरुआत और नई उम्मीद का प्रतीक है। खुशहाली और सद्भाव का यह पर्व हमें सह-अस्तित्व और मानवता की सेवा करने के मूल्यों का स्मरण कराता है। पारसी समुदाय ने अपनी उद्यमशीलता और परोपकार की भावना से भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुझे विश्वास है कि यह पावन पर्व सभी नागरिकों को एक समावेशी और विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *