भारतीय प्रेस परिषद के सदस्यों ने की राज्यपाल से मुलाकात
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 25 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में मंगलवार को भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य श्री गुरिंदर सिंह, श्री अरुण कुमार त्रिपाठी, श्री अशोक एवं श्री सुधीर कुमार पाण्डा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मीडिया एवं पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर राज्यपाल से चर्चा की।
