उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों का गबन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस ने आज उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों का गबन करने वाले अभियुक्त को गिरफ्त कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त द्वारा बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करते हुए धनराशि का गबन किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 24 मई 2026 को एसएस राणा सचिव, महाप्रबन्धक उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड निवासी 637 लक्ष्मण झूला रोड़, ऋषिकेश, देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी की उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लक्ष्मणझूला रोड़ ऋषिकेश में दैनिक जमा अभिकर्ता के रुप मे कार्य करने वाले दीपक बढई पुत्र उमेश बढई निवासी गोपेश्वर मंदिर मार्ग, गली न. 11/7 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र 29 वर्ष द्वारा विभिन्न तिथियो में खाता-धारको से बैंक में रुपये जमा करने हेतु लिए गये पर उक्त धन राशि को बैंक में जमा न करते हुए कुल 12,31,458 /- रुपये का गबन किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मुकदमा अपराध सख्या 212/2026, धारा 316 (5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा पंजीकृत अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त दीपक बढई पुत्र उमेश बढई निवासी गोपेश्वर मंदिर, मार्ग गली न. 11/7 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून, उम्र 29 वर्ष को उदय बाग विकासनगर से गिरफ्तार किया गया।
