ढाई लाख रुपये मूल्य की 8.09 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की 8.09 ग्राम स्मैक बरामद की हैं। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ढकरानी के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त विशाल पुत्र बंशीलाल निवासी बाबूगढ़ विकास नगर को लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की 8.09 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मुकदमा अपराध सख्या 277/2026 धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *