संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 436 ग्राम चरस बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त बरामद चरस को बिजनौर से खरीद कर लाया था। अभियुक्त नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचने की फिराक में था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सरस्वती सोनी मार्ग मातावाला बाग खाली प्लाट गेट के पास से 01 अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र लखपत सिहं निवासी ग्राम ऐथाई, तहसील व थाना चाँदपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र-34 वर्ष को 436 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बरामद चरस को वह चांदपुर बिजनौर से स्थानीय नशेडियों से थोडी-थोडी मात्रा में सस्ते दामों में खरीदकर लाया था, जिसे वह देहरादून में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *