साइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। दून पुलिस का शिकंजा अपराधियों पर कसता हुआ नज़र आ रहा हैं। साइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुये दून पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुये अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई साइकिल के अतिरिक्त 6 और साइकिले बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है, नशे की लत के चलते घटना को अंजाम दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 27 सितम्बर को शोभा सिंह पुत्र महेंद्र द्वारा अपनी साइकिल अपने घर से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध थाना पटेलनगर पर शिकायत दी गई, जिस पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर मुकदमा अपराध सख्या 686/26 धारा- 305(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनवारण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों पर पटेल नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना के 24 घंटे के अंदर रात्रि में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त सौरभ अरोरा पुत्र नरेश अरोड़ा निवासी संजय कॉलोनी, थाना पटेल नगर, उम्र 27 वर्षको चोरी की गई साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चुराई गई  साइकिल बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा उसके कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चुराई गयी चोरी की 06 अन्य साइकिले बरामद की गई है, जिनके संबंध में जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *