मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। दून पुलिस का नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन जारी रहा। मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार पूर्व में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया था। गिरफ्तार शातिर पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में कई बार जेल जा चुका है। अभियुक्त परचून की दुकान की आड़ में मादक पदार्थो की तस्करी करता था। अभियुक्त के विरूद्ध मादक पदार्थो की तस्करी के आधा दर्जन से अधिक अभियोग दर्ज है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा विगत 17 जुलाई 2026 को रायवाला बाजार से चैकिंग के दौरान अभियुक्त शिवा तोमर पुत्र रोहन लाल निवासी पावनधाम चौक प्लाट न. 02 भूपतवाला कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष को 07.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध बरामद कोतवाली रायवाला पर मुकदमा अपराध सख्या 125/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान बरामद स्मैक की खरीद फरोख्त में अभियुक्त सोनूपाल पुत्र राजपाल का संलिप्त होना प्रकाश में आया। जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निदेर्शों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बन्ध में सुरागरसी, पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से लगातार उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये गये लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोनूपाल पुत्र राजपाल को मुखबिर की सूचना पर वैदिक नगर ढाल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त सोनूपाल पुत्र राजपाल निवासी वैदिक नगर तृतीय, कोतवाली रायवाला, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष द्वारा बताया गया कि वह रायवाला क्षेत्र में परचून की दुकान चलाता है तथा इसकी आड में ही वह स्मैक तस्करी का भी धंधा करता है। अभियुक्त पूर्व में भी कई बार मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है तथा अभियुक्त के विरूद्ध मादक पदार्थो की तस्करी के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। शिवा तोमर को स्मैक अभियुक्त द्वारा ही बेची गई थी तथा अभियुक्त द्वारा पैसों के लेन देन के लिये अपनी पत्नी के मोबाइल नम्बर व गूगल पे एकाउंट का इस्तेमाल किया जाता है। जब अभियुक्त को पता चला कि शिवा तोमर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, तभी से वो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये इधर-उधर छिपता फिर रहा था, आज वह किसी जरूरी कार्य से वैदिक नगर की ओर आया था, इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
