मुख्य चुनाव आयुक्त के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर धरना कल

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी, जनतांत्रिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा कल गांधी पार्क में धरना दिया जायेगा।
राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में कल (आज) 11:30 बजे होने वाले उक्त धरने में विभिन्न वामपंथी दलों, जनतांत्रिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा संगठनों, महिला संगठनों तथा नागरिक अधिकार समूहों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। धरने का उद्देश्य चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर मंडरा रहे गंभीर संकट के प्रति जनता का ध्यान आकर्षित करना तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर बने रहने के विरोध में जनता की आवाज़ को मुखर करना है।लगभग 1 बजे जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। आयोजक संगठनों ने कहा है कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में चुनाव आयोग की संस्थागत स्वायत्तता, निष्पक्षता तथा संवैधानिक जिम्मेदारियों को गंभीर क्षति पहुँची है। लोकतंत्र के मूलभूत स्तंभ माने जाने वाले चुनाव आयोग पर जनता का विश्वास कमजोर हुआ है, जिसके गंभीर परिणाम देश के लोकतांत्रिक तंत्र पर पड़ रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद पर बने रहना लोकतांत्रिक मर्यादाओं तथा जनहित के पूर्णतः विपरीत है। इसी पृष्ठभूमि में सभी वामपंथी, जनतांत्रिक एवं सामाजिक संगठन संयुक्त रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *