एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पस्त होते अपराधियो के हौसलें

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 30 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल की सटीक रणनीति से अपराधियो के हौसलें पस्त होते जा रहे हैं। दून पुलिस ने सरकारी ट्यूबवेलों में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुये घटनाओ को अंजाम देने शातिर चोर गिरोह के 3 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में चोरी किया गया सामान व घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ऑटो बरामद कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनो अभियुक्त नशे के है आदी, नशे की लत के चलते घटनाओ को अंजाम दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 28 सितम्बर को नीरज कुमार शर्मा सहायक अभियंता उत्तराखण्ड जल संस्थान सरस्वती विहार देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर अज्ञात चोरो द्वारा गणेश विहार कब्रिस्तान, अजबपुर तथा विष्णु विहार हरिद्वार बाइपास स्थित सरकारी ट्यूबवैलों से केबिल चोरी करने तथा उससे पेयजल आपूर्ति के बाधित होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध सख्या 402/2026, धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्त, चोरी के सामान को बेचने की फिराक में है, जो अजबपुर फ्लाईओवर के पास एक ई-रिक्शा में बैठे है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी करते हुए अजबपुर फ्लाईओवर के पास से ई-रिक्शा में सवार 03 अभियुक्तों अंकित सिंह पुत्र राम सिंह निवासी नगर निगम कॉलोनी ब्रह्मपुरी देहरादून उम्र 26 वर्ष, विक्रम साहनी पुत्र राजवीर साहनी, निवासी नगर निगम कॉलोनी ब्रह्मपुरी, देहरादून उम्र 22 वर्ष व अजय साहनी पुत्र जद्दो साहनी, निवासी ग्राम अरई नायटोला, जिला दरभंगा, बिहार, हाल निवासी नगर निगम कॉलोनी ब्रह्मपुरी देहरादून उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की बिजली की केबिल, केबिल से निकाला गया तांबा तथा केबिल कटर बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा गणेश विहार, विष्णु विहार, मोथोरोवाला, पटेल नगर एवं रायपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से उक्त बिजली केबिल को चोरी किया था। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि घटना में प्राप्त केबिलों से ताबां निकालकर वो अलग-अलग क्षेत्रों में कबाडियों को थोडी-थोडी मात्रा में बेचकर प्राप्त धनराशि से अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति करते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *