अवैध मादक पदार्थो के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में नशा तस्करो के हर पैंतरे को दून पुलिस नाकाम करती नज़र आ रहीं हैं। दून पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलो 74 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ता जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त हो गई थी। अभियुक्ता नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को गांजा बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर चांदनी पत्नी हसमुल्लाह निवासी न्यू पटेल नगर, थाना पटेल नगर उम्र 32 वर्ष को 01 किलो 74 ग्राम अवैध गांजा के साथ पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गई थी तथा बरामद गांजे को वह थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के फिराक में थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *