महर्षि वाल्मीकि धर्मशाला के लैंटर कार्य का शुभारंभ

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 12 अक्टूबर। आज वार्ड नंबर 25 इंद्रेश नगर में महापौर सौरभ थपलियाल की महापौर निधि से निर्मित हो रही महर्षि वाल्मीकि धर्मशाला के लैंटर कार्य का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार भगवत प्रसाद मकवाना, राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के विधायक खजानदास, महापौर सौरभ थपलियाल, क्षेत्रीय पार्षद मनोज जाटव तथा समाज के वरिष्ठ सम्मानित बुजुर्गों का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय है। इस शुभ अवसर पर पूजा-अर्चना के पश्चात सभी उपस्थित लोगों के बीच लड्डू बाँटकर खुशी साझा की गई और धर्मशाला के सफल निर्माण एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूजा-अर्चना में क्षेत्र के सम्मानित पार्षद मनोज जाटव, प्रदीप ठेकेदार, सुपरवाइजर सुंदर पार्चा, निखिल पार्चा, मंडल महामंत्री अंबेडकर नगर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष अंबेडकर नगर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा निखिल तेश्वर सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस शुभ अवसर पर संयम कुमार अध्यक्ष अंबेडकर नगर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की महर्षि वाल्मीकि धर्मशाला का निर्माण समाज की एकता, सम्मान और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *