उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के कार्यालय का उद्घाटन
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज खटीमा में उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर खटीमा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी (रामू भैया) द्वारा फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में संतोष गौरव उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार, दर्जा राज्यमंत्री गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, श्रीमती मोहिनी पोखरिया, नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, अमित पांडेय, आरिफ अंसारी सहित भाजपा के कार्यकर्ता तथा खटीमा नगर पालिका के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संतोष गौरव उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखंड सरकार ने कहा कि यह कार्यालय सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने हेतु समर्पित रहेगा।
