अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए सत्ता पक्ष रच रहा प्रपंच : गणेश गोदियाल

एसकेएम न्यूज़ सर्विस

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली को जनता के साथ एक भद्दा मजाक और गुमराह करने की साजिश करार दिया है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया (फेसबुक वीडियो) व मीडिया वक्तव्य में गोदियाल जी ने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। गोदियाल ने कहा की इस तरह की यात्रा निकालकर सरकार अपनी विफलताओं को स्वीकार कर रही है और कांग्रस की बात पर मुहर लगा रही है जिसकी जिम्मेदारी लोकतंत्र बचाने की है वो ख़ुद बचा नहीं पा रहा और आरोप विपक्ष पर लगा रहा है ये हास्यास्पद है। विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है सरकार गणेश गोदियाल जी ने कहा कि जो सरकार खुद लोकतांत्रिक संस्थाओं का दमन कर रही है, वह ‘लोकतंत्र बचाओ’ का ढोंग कर रही है। भाजपा का यह अभियान विपक्ष की दिल्ली में होने वाली एकजुटता और जन-आक्रोश से घबराकर जनता का ध्यान भटकाने की एक हताश कोशिश है। अंकिता भंडारी मामले पर सरकार की बेशर्मी इतनी है कि जिस व्यक्ति को सलाखों के पीछे होना था वो आज राज्यपाल बना बैठा है,गोदियाल जी ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने ‘अंकिता भंडारी हत्याकांड’ का विशेष जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। जो लोग इस मामले में गवाह या प्रमाण लेकर सामने आ रहे हैं, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है ताकि सच्चाई सामने न आ सके। आर्थिक और सामाजिक अत्याचार से प्रदेश की जानता परेशान है उन्होंने कहा कि बड़ी उम्मीदों से चुनी गई इस सरकार ने जनता से ‘अच्छे दिन’ के वादे किए थे, लेकिन आज यह सरकार प्रदेश के युवाओं और आम जनता पर राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक अत्याचार ढा रही है। दो दिन का विधानसभा सत्र (गैरसैंण) रखना इस बात का प्रमाण है कि सरकार गंभीर मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है और केवल ‘टूरिस्ट’ बनकर काम कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी पर जनता त्रस्त है और कह रही है कि नहीं चाहिए ये एक दिन कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की जनता आज रिकॉर्ड तोड़ महंगाई और अभूतपूर्व बेरोजगारी से जूझ रही है। इन ज्वलंत मुद्दों का जवाब देने के बजाय भाजपा रैलियों के माध्यम से अराजकता मिटाने की बात कर रही है, जबकि राज्य में प्रशासनिक अराजकता खुद भाजपा की देन है। उत्तराखंड न्याय यात्रा से बदलेगा राजनीतिक परिदृश्य,गोदियाल जी ने कहा कि जनता के अधिकारों, न्याय और उत्तराखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस जनविरोधी एवं संस्कृति विरोधी भाजपा सरकार को साल 2027 के विधानसभा चुनावों में सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए राज्य का हर नागरिक संकल्पित हो चुका है। गणेश गोदियाल जी ने राज्य की जनता का आह्वान किया है कि वे भाजपा के इस भ्रामक नैरेटिव और रैलियों के बहकावे में न आएं। कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक जनता की आवाज उठाती रहेगी और भाजपा के हर उस कदम का विरोध करेगी जो लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *