एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए रानीपोखरी क्षेत्र में करीब 8 से 10 बीघा भूमि पर की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना स्वीकृत मानचित्र एवं बिना अनुमति के विकसित की जा रही प्लॉटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि भूखंड खरीदने से पहले संबंधित भूमि की वैधता और प्राधिकरण से प्राप्त स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *