समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली, 07 नवंबर। भारतीय वायु सेना (IAF) के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (SDI) ने हवाई अनुप्रयोगों के लिए एक स्वदेशी डिजिटल संचार प्रणाली को संयुक्त रूप से डिजाइन और विकसित करने के उद्देश्य से, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) और IITM प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन पर SDI के कमांडेंट, एयर वाइस मार्शल सरबजीत सिंह और IITM प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन के CEO, डॉ. एम.जे. शंकर रमन ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर IIT मद्रास के निदेशक, प्रो. वी. कामाकोटी भी उपस्थित थे। इस सहयोग के माध्यम से, भारतीय वायु सेना (IAF) IIT मद्रास और IITM प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन के साथ मिलकर संचार प्रणालियों और नेटवर्किंग के लिए उन्नत एल्गोरिदम विकसित करने की योजना बना रही है। इस स्वदेशी विकास का उद्देश्य आयातित प्रणालियों पर निर्भरता को कम करना और भारतीय वायु सेना की परिचालन दक्षता को बढ़ाना है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन में योगदान देगा।
