राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की राज्यपाल से मुलाकात
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 19 नवम्बर। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से गुरुवार को लोक भवन में राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों से संबंधित निर्वाचन प्रक्रिया तथा राज्य निर्वाचन आयोग की कार्यक्रमों और गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी ली।
