स्वच्छ बागेश्वर की ओर एक और कदम
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक शनिवार आयोजित किए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आज बंजरखेत-मंडलसेरा क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जिला पंचायती राज अधिकारी प्रकाश कांडपाल के नेतृत्व में नगर पालिका के कर्मचारियों ने साफ-सफाई एवं कूड़ा निस्तारण का कार्य किया।इस अवसर पर नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा घरों का कूड़ा नगर पालिका के कूड़ा संग्रहण वाहनों को ही देने की अपील की गई। स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
