मेमोरियल क्विज प्रतियोगिता आयोजित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा की वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूरी भूषण ने आज विधानसभा कोटद्वार स्थित आवास पर स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी की पावन स्मृति में आयोजित मेमोरियल क्विज प्रतियोगिता में सहभागिता कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया तथा बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनके विचारों, जिज्ञासाओं और भविष्य के सपनों को जाना। बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और ज्ञान के प्रति उनकी लगन देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और लगन से सफलता के नए आयाम स्थापित करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *