सीएम ने प्रदान किया 9.99 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

चम्पावत।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में मल्टीलेवल पार्किंग एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए करीब 9.99 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। निर्माण कार्यों की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस होगी। यह परियोजना ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना के अनुरूप लोहाघाट में पार्किंग और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने पूर्व में लोहाघाट के पार्किंग स्थलों और टैक्सी स्टैंड का निरीक्षण कर वाहनों के संचालन और पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए थे। मल्टीलेवल पार्किंग बनने से वाहनों को एक ही स्थान पर व्यवस्थित रूप से खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। टैक्सी स्टैंड के आसपास सड़क किनारे खड़े वाहनों का दबाव कम होने से यातायात सुचारु रखने में मदद मिलेगी। बाजार आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने में सहूलियत होगी और पैदल यात्रियों को आवाजाही के लिए अधिक जगह मिलेगी। बेहतर पार्किंग व्यवस्था का लाभ स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, टैक्सी संचालकों और पंचेश्वर मार्ग के यात्रियों को मिलेगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *