‘एरो इंडिया 2027’ के लिए बुनियादी ढांचे में बड़े विस्तार की शुरुआत

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली। वैश्विक और घरेलू स्तर पर प्रदर्शकों की भारी मांग को देखते हुए, रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग ने ‘एरो इंडिया 2027’ के लिए बुनियादी ढांचे में बड़े विस्तार की शुरुआत की है। एशिया के सबसे बड़े एयर शो और दुनिया की प्रमुख एयरोस्पेस एवं रक्षा प्रदर्शनियों में से एक, ‘एरो इंडिया’ का 16वां संस्करण 8 से 12 फरवरी 2027 तक बेंगलुरु के वायु सेना स्टेशन, येलाहंका में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के लिए प्रदर्शनी स्थल की मांग शुरुआती क्षमता से लगभग 12,000 वर्ग मीटर अधिक रही है – जो भारत के तेजी से विकसित हो रहे एयरोस्पेस और रक्षा इकोसिस्टम का प्रमाण है।भारतीय वायु सेना के एक सक्रिय प्रशिक्षण बेस पर आयोजित होने के कारण, यहाँ कड़े विमानन सुरक्षा और परिचालन नियम लागू होते हैं, जिससे येलाहंका स्थल पर क्षैतिज विस्तार सीमित हो जाता है। इस जगह की कमी को दूर करने और अधिक से अधिक प्रदर्शकों को समायोजित करने के लिए,रक्षा उत्पादन विभाग ने दो प्रमुख समाधान निकाले हैं: दो अतिरिक्त हैंगर का निर्माण: कुल फ्लोर क्षमता को काफी बढ़ाने के लिए दो नए प्रदर्शनी हैंगर बनाए जा रहे हैं। मेज़ानाइन (बीच की मंजिल) बनाने की पहली बार अनुमति: जमीन पर घेरे गए स्थान (ground footprint) को बढ़ाए बिना उपलब्ध ऊंचाई का बेहतर उपयोग करने के लिए, प्रदर्शकों को पहली बार अपने आवंटित स्टॉल के भीतर मेज़ानाइन फ्लोर बनाने की अनुमति दी गई है (जहाँ हैंगर की ऊंचाई इसकी इजाजत देती हो)। सभी मेज़ानाइन ढांचे, संरचनात्मक स्थिरता, भार सहने की क्षमता और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करेंगे। DDP का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि वैश्विक एयरोस्पेस दिग्गज, घरेलू निर्माता और इनोवेटर्स को ‘एरो इंडिया 2027’ में अपनी अत्याधुनिक क्षमताओं और तकनीकों को प्रदर्शित करने का भरपूर अवसर मिले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *