सभी को मिले सीवर लाइन की सुविधा : सविता कपूर
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 26 नवम्बर। आज कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने वार्ड 34 गोविन्दगढ़ के राधा कृष्ण सोसायटी में होने जा रहे सीवर कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने बताया कि शत प्रतिशत सीवर सुविधा की ओर हम लगातार आगे बढ़ रहे है और आज राधा कृष्ण सोसायटी में भी सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू हो गया है इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र में सीवरेज समस्या से निजात मिलेगी साथ ही स्वच्छता व्यवस्था भी मजबूत होगी।श्रीमती कपूर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आशीर्वाद से विधानसभा क्षेत्र में हर क्षेत्र में कार्य हुए है चाहे वो पेयजल हो , परकोंका सौन्दर्यकरण हो, सड़को का विकास हो। अगर हम सिर्फ सीवर लाइन कार्यों की बात करे तो पिछले 5 वर्षों में लगभग 46 करोड़ की लगत से इंदिरा नगर, जनक पूरी, कौलागढ़, चमन विहार ,कुम्हार मंडी क्षेत्र में सीवर कार्य पूर्ण हुए और साथ ही सीमाद्वार में स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में असहनीय शोर को रोकने के लिए साउंड प्रूफ कार्य कराया गया। इस अवसर पर पार्षद महेंद्र कौर कुकरेजा, अधिशासी अभियंता सौरभ शर्मा, पी.एल सेठ, कपिल अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
