दर्जनों युवाओं ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 02 सितम्बर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की गरिमामयी उपस्थिति में आज प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत एवं कार्यकारी महानगर अध्यक्ष देहरादून डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी के प्रयासों से भाजपा, आम आदमी पार्टी एवं अन्य दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि विभिन्न दलों से आये साथियों के कांग्रेस पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होने कहा कि भाजपा के नाकारापन के कारण आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या से साफ जाहिर होता है कि भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका त्रस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले छः साल में राज्य का विकास ठप हो गया है तथा पूरे देश में भ्रष्टाचार एवं महंगाई अपने चरम पर है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार ने सरकारी संस्थाओं में नौकरियां बेचने का धन्धा शुरू कर दिया जो जगजाहिर हो चुका है एवं अपने करीब के रिश्तेदारों को बैगडोर से नौकरियां देने का काम किया। उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया जिससे आम आदमी त्रस्त हो गया है। राज्य की जनता भाजपा के कुशासन से उबरना चाहती है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अरविंद गुरूंग, इकराम सलमानी,इबराम, सुरेश मेहरा, सुरबीर, आनन्द मेहरा, प्रकाश, रियाज हसन, सादिक मलिक, वाजिब मलिक, जाहिर, अभियादव, राहुल काम्बोज, राहुल जोशी, रोहित थापा, अंकित रावत, योगेश कपूर, योगी गैरोला, रमेश मेहरा, गंगा देवी, चंदा देवी, कमला देवी, राजकुमारी, रानू देवी, सुनीता, चन्द्रकला, सीता रियाज अहमद उत्तम सिंह नेगी आदि शामिल थे। इस अवसर पर मथुरा दत्त जोशी, विजय सारस्वत, पीके अग्रवाल, नवीन जोशी, रविन्द्र पुण्डीर, एसबी थापा, सीएस रावत, आदि उपस्थित थे।