September 16, 2026

हडको कार्यालय में आयोजित किया गया राजभाषा हिन्दी पखवाडा

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। हडको देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय में राजभाषा हिन्दी पखवाडा का आयोजन अंतर्गत राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार एवं प्रतियोगिता का आयोजन अंतर्गत आशुभाषण, स्लोगन, दिए गए चित्र से शीर्षक व लेख, शब्द ज्ञान, निबंध एवं कविता पाठ प्रतियोगिता किया गया। क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव की अध्यक्षता में अशोक कुमार लालवानी, नोडल अधिकारी (रा.भा.) ने हडको देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्यों एवं हिंदी से सम्बंधित नियमों भी अवगत कराया। पखवाडा समापन पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जीतेन ठाकुर को आमंत्रित किया गया। हडको कार्यालय में क्षेत्रीय प्रमुख, संजय भार्गव द्वारा निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं की भी घोषणा की गई। अधिकारी वर्ग में अशोक लालवानी प्रथम, विवेक प्रधान द्वितीय एवं बलराम सिंह एवं शंकर चौधरी संयुक्त रूप तृतीय स्थान पर रहे। कर्मचारी वर्ग में रविंद्र  प्रथम, प्रताप लाल द्वितीय, लक्ष्य तृतीय एवं धर्मानंद भट्ट व वैशाली तृतीय स्थान पर रहे। इस कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जीतेन ठाकुर एवं विशेष अतिथि डॉ अजीत गैरोला ने विजेताओं को बधाई दी। जीतेन ठाकुर द्वारा अपनी लिखी कहानी भी सुनाई। कार्यक्रम का समापन राजभाषा नोडल अधिकारी, अशोक कुमार लालवानी एवं नोडल सहायक, शंकर चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *