इंदिरा की कमी आज भी खलती है : पियूष गौड़

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 19 नवंबर। आज स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री आर्यन लेडी के नाम से विख्यात विश्व विख्यात इंदिरा गांधी की जयंती पर भारी संख्या में क्षेत्र वासियों के साथ उन्हें उनकी प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। प्रदेश सचिव व महानगर सेवादल प्रभारी पियूष गौड़ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देश श्री मति इंदिरा गांधी जी को ऐसे ही आयरन लेडी नहीं कहती। बांग्लादेश बनाने का मुख्य काम उन्होंने किया। जिसका लोहा पूरा विश्व मानता है। देश में कभी भेदभाव की राजनीति को पनपने नहीं दिया। हमेशा गरीबी मिटाने की दिशा में सराहनीय कार्य किया। भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आज पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान है। यदि कोई वर्तमान सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे जेल का डर दिखाकर चुप कराने का कार्य भाजपा द्वारा किया जा रहा है। अधिकारीगण मुख्यमंत्री की भी नहीं सुन रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री जी अपने व्यक्तय में कह रहे हैं। जिससे पता चलता है की उत्तराखंड सरकार पूरी फेल है और जनता भी भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर पछता रही है। इन्दिरा गांधी की जयंती कार्यक्रम में अंजू नाहर, शांति, छोटे लाल गौतम, सुदामा, पियूष गौड़ आदि मौजूद थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *