September 16, 2026

महिला आरक्षण विधेयक को न्यायपूर्ण निर्णय बताया

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 05 दिसम्बर। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट ने सरकार के महिला आरक्षण विधेयक को महिला सशक्तिकरण की दिशा मे जहां एक न्यायपूर्ण निर्णय बताया है, वहीं राज्य महिला आयोग द्वारा पहली बार बनाए गये ड्राफ्ट मे राजनीतिक पदो पर 50% महिलाओ को नियुक्त किए जाने की हृदय  से प्रशंसा की है। इन अभूतपूर्व निर्णय से निश्चित रूप से महिलाओ का भविष्य देवभूमि मे सुरक्षित, सुदृढ एवं सम्पन्नता की ऊंचाईयो को पार करने मे सक्षम  होगा। उत्तराखंड की सरकार एवं मातृशक्ति निश्चित रूप से बधाई की पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *