April 4, 2026

Blog

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। आज धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने  ‘धर्मपुर विधानसभा’ के अंतर्गत ‘पं दीनदयाल उपाध्याय नगर मण्डल’ द्वारा ‘निरंजनपुर’ स्थित ‘गोयल धर्मशाला’ में आयोजित ‘पं० दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के पंचम सत्र में ‘सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन’ विषय पर कार्यशाला का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रशिक्षण किसी भी संगठन की आत्मा होता है। अंत्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार हमें निरंतर प्रेरित करते हैं और हमारा मार्ग प्रशस्त करते हैं। भाजपा का संकल्प समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, अंत्योदय के संकल्प और राष्ट्रहित में समर्पित विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है।