August 25, 2026

स्टेडियम के पवेलियन को बनाया जायेगा सुविधाओं से युक्त

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर, 21 दिसम्बर। स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत स्मार्ट सिटी द्वारा नामित कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम में भूमि पूजन कर पवेलियन के निर्माण के पुनः विकास का कार्य प्रारम्भ कराया गया। पवेलियन के विकास कार्यों में 01 करोड़ 37 लाख की लागत से पवेलियन के नीचे प्रशासनिक ब्लॉक का कार्य, फोल्डेबल चेयर, म्यूजिक सिस्टम का कार्य, पवेलियन के ऊपर लगी पुरानी टीन शैड के स्थान पर स्ट्रक्चर लगाने का कार्य, पवेलियन में प्रोफिंग पैनल, पंखें, एसी लगाये जाने का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी श्री अनिमेष सक्सेना, उपक्रीडा अधिकारी श्री काशी नरेश यादव, सहायक प्रशिक्षिका श्रीमती अरूणा एवं कार्यदायी संस्था के सहायक परियोजना प्रबन्धक आकाश चौधरी, महक सिंह, सहदेव सिंह, योगेश राणा आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *