भाजपा महानगर पदाधिकारियों ने की केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 18 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के सभी पदाधिकारियों ने केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से शिष्टाचार भेंट की एवं मंत्री का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त कर स्वागत किया। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाऐं एवं बधाई देते हुए कहा की यदि महानगर में पार्टी की महानगर टीम कोई कार्यक्रम करती हैं तो उसका संदेश पूरे प्रदेश को जाता है। पहले भी महानगर से सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छा कार्य किया, आगे आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है कि आगामी नगर निगम चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का पर्चम लहराएगें। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लों, रतन सिंह चौहान, संतोष सेमवाल, डॉ बबीता सहोत्रा, श्रीमती संध्या थापा, महानगर महामंत्री बिजेन्द्र थपलियाल, सुरेन्द्र राणा, महानगर मंत्री राजेश काम्बोज, देवेन्द्र पाल मोन्टी, संदीप मुखर्जी, विमल उनियाल, महानगर कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, महानगर कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा एवं भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *