August 7, 2026

समाज सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं : राजकुमार तिवारी

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। वार्ड नंबर 34 गोविंदगढ़ मे उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा मीठे सरबत बांटने का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरि शंकर अग्रवाल द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार तिवारी को सम्मानित किया गया। इस मौके महासभा के अध्यक्ष शशांक गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हैं। हमे निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करनी चाहिये। समाज सेवा अगर नि:स्वार्थ भाव से की जाए तो मानवता का कर्तव्य सही मायनों में निभाया जा सकता सकता हैं। जीवन में समाजसेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ समाजसेवा के लिए भी समय अवश्य निकालना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार तिवारी ने कहा की समाज सेवा से बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं। हम मानव हैं और मानव होने के नाते हमारा पहला धर्म मानवता का परिचय देना है। लेकिन आज समाज जिस दिशा पर जा रहा है। उसको देखकर ऐसा अहसास होता है कि इंसान में इंसानियत का और आत्मियता का अभाव होता जा रहा है। लेकिन समाज के कुछ लोग ऐसे भी हैं जो समाजसेवा के माध्यम से मानवता का परिचय देते रहते हैं। साथ ही समाज के लोगों को मानवता का पाठ भी पढ़ाते हैं।

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *