August 21, 2026

उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद करेगा नवनीत गोसाई को सम्मानित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद प्रवक्ता चिंतन सकलानी ने आज राजधानी देहरादून मे मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुये जानकारी दी की 18 मार्च को प्रातः 11:30 बजे परिषद द्वारा शहीद स्थल स्मृति स्थल पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमे वरिष्ठ राज्य निर्माण आंदोलनकारी एव उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के संरक्षक नवनीत गोसाई को सम्मानित किया जायेगा। चिंतन सकलानी ने बताया की उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के संरक्षक नवनीत गोसाई ने उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। जिसे देखते हुये उन्हे सम्मानित करने का निर्णय लिया गया हैं। सम्मान समारोह मे बड़ी सख्या मे राज्य आंदोलनकारी भाग लेगे।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *