मॉकड्रिल : विभिन्न विभागों ने किया संयुक्त अभ्यास

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

चमोली। आज गौचर स्थित निर्माणाधीन रेलवे टनल में संभावित हादसे के दृष्टिगत आपातकालीन मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के साथ ही विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा। मॉकड्रिल में कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस, स्थानीय प्रशासन, NDRF, SDRF, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा मेघा कंपनी के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन, संबंधित विभागों की जिम्मेदारियों तथा त्वरित प्रतिक्रिया की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना विलंब प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मॉकड्रिल के माध्यम से सभी संबंधित टीमों को संभावित दुर्घटनाओं के दौरान बेहतर तैयारी, सतर्कता और समन्वित कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *