भाजपा सरकार के दो साल जनता का बुरा हाल : नवीन जोशी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 22 मार्च। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून State Congress Headquarters Dehradun में वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी War Room Chairman Naveen Joshi भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी है राज्य एवं देश का विकास ठप्प हो गया है तथा पूरे देश में भ्रष्टाचार एवं मंहगाई अपने चरम पर पहुॅच गयी हैं भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका त्रस्त हो चुका है। जीरों टोलरेंस zero tolerance की बात करने वाली भाजपा सरकार BJP government ने सरकारी संस्थाओं में नौकरियां बेचने का धन्धा शुरू कर दिया जो जगजाहिर हो चुका है एवं अपने करीब के रिस्तेदारों को बैगडोर से नौकरियॉं देने का काम किया। उन्होनें बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था भाजपा सरकार BJP government ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया जिससे आम आदमी त्रस्त हो गया है। राज्य की जनता भाजपा के कुशासन से उबरना चाहती है। नवीन जोशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह भाजपा पुरे देश में वातावरण खराब कर रहे हैं साम्प्रदायिक सौहार्द को खराब कर रहे हैं उन्होनें कहा कि कांग्रेस के समय पर जो सम्पति देश के बनायी गयी थी उनकों भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपतियों को बेचा जा रहा है। सरकारी सम्पत्तियों को अपने उद्योगपत्तियों मित्रों को बेचने का काम भाजपा सरकार कर रही है देश में बेरोजगारी की संख्या दिन प्रतिदिन बढती जा रही है, यहां तक कि देश की आर्मी को भी जहॉ स्थायी नियुक्ति हुआ करती थी उसे भी अस्थाई करने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया गया है।