नौसेना प्रमुख ने किया डीएसएससी वेलिंगटन का दौरा

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस S.K.M. news service

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार Navy Chief Admiral R Hari Kumar ने डीएसएससी, वेलिंगटन का दौरा किया और 79 स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे भारतीय सशस्त्र बलों के भावी नेतृत्व को संबोधित किया। नौसेना प्रमुख Navy Chief Admiral ने भारत की समुद्री विरासत और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्रीय विशिष्टता स्थापित करने में देश के भूगोल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों को लागू करते हुए भारतीय नौसेना के युद्ध के लिए तत्पर, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयार बल में परिवर्तित होने पर प्रकाश डाला। एडमिरल आर हरि कुमार ने समुद्री डकैती विरोधी मिशनों सहित भारतीय नौसेना द्वारा हाल ही में चलाए गए कुछ अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भारत के व्यापार और अन्य समुद्री हितों की रक्षा में नौसेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सशस्त्र बलों के भीतर एकजुटता और एकीकरण के महत्व पर भी बल दिया।

 

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *