हरिद्वार पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
हरिद्वार। हरिद्वार पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ। आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर अपना पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचे जहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वह वाल्मीकि धर्मशाला पहुंचे जहां उन्होंने मौजूद पार्टी से जुड़े पूर्व पदाधिकारी के साथ और मौजूद पदाधिकारी के साथ गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर निगम और हरिद्वार जिले की अन्य सभी नगर पालिकाओं पर आम आदमी पार्टी अपने सभी प्रत्याशियों को खड़ा करेगी और आने वाले चुनाव अपनी पूरी ताकत से लड़ेगी। जिसके लिए उन्होंने संगठन से जुड़े तमाम लोगों से विचार विमर्श करते हुए कई लोगों को निर्देश दिए कि वह आने वाले चुनाव के लिए अपनी कमर कस लें। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य जिलों की तरह हरिद्वार जिले में भी संगठन विस्तार के साथ संगठन को मजबूत बनाया जाएगा इसके अलावा जो भी पुराने लोग पार्टी से जुड़े हुए थे और कुछ समय से निष्क्रिय हैं उन्हें पार्टी फिर से अपने साथ जोड़ने का काम करेगी ताकि पार्टी का मजबूत संगठन दोबारा से खड़ा हो सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जिस तरीके से 2022 विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ी थी उसी तर्ज पर नगर निगम और नगर निकाय के चुनाव आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में लड़ने जा रही है। उन्होंने सभी वार्डों सहित निगम और पालिकाओं में प्रत्याशी चयन पर भी जोर दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह,संजय सैनी, हरेंद्र त्यागी ,अमरीश गिरी, डॉ शोएब अंसारी, एडवोकेट सचिन बेदी, उषा देवी,ममता सिंह,एव अन्य साथी मौजूद रहे।