देश में चल रही कांग्रेस की लहर : धीरेंद्र प्रताप

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 21 जुलाई। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता आराधना मिश्रा मोना तिवारी ने आज ऋषिकेश में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा के 11 उपचुनाव में कांग्रेस और उसके मित्रता भारी बहुमत से विधानसभा के चुनाव जीतेंगे। दोनों नेता आज जय राम आश्रम में ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में संपन्न हुए गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में भाग लेने आए हुए थे। उन्होंने ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और देश के अन्य भागों में कांग्रेस की हवा चल रही है और लोग समझ गए हैं कि भाजपा के साथ उनके हितों की पूर्ति नहीं होने वाली है। इस मौके पर ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने गुरुजनों को सबसे बड़े राष्ट्र निर्माता बताया। इस मौके पर राजस्थान की पूर्व मंत्री ममता भूपेश श्री गुरु ब्रह्मचारी महाराज का आशीर्वाद लेने ऋषिकेश जय राम आश्रम पहुंचे  उनके अलावा भी सैकड़ो लोगों ने आज गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में महाराज के वचनों को सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *