10 फरवरी को आईटीआई में होगा कैम्पस ड्राइव का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर, 06 फरवरी। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के अन्तर्गत जनपद के नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रत्येक माह को एक कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जाता है। जिसके माध्यम से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को कैम्पस ड्राइव के अवसर पर रोजगार प्राप्त हो सकें। जनपद में कैम्पस ड्राइव 10 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दिल्ली रोड में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें रेवेंट प्रिसिशन इंजीनियरिंग लिमिटेड धारूहेडा हरियाणा और न्यू हॉलैंड प्राइवेट लिमिटेड नोएडा सूरजपुर मेले में प्रतिभाग कर रही है। जिसमें तकनीकी पदों पर अभ्यार्थियों का साक्षात्कार के द्वारा चयन किया जायेगा। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो आईटीआई, एवं डिप्लोमा पास हो, जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य हो नियत तिथि को प्रातः 10 बजे से सांय के 03 बजे तक अपना बायो डाटा एवं शैक्षित प्रमाण-ंपत्र के साथ टीसीपी कक्ष में उपस्थित होकर, कैम्पस ड्राइव के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *