August 21, 2026

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 12 मई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में आज तड़के सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में पुलिस द्वारा क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किराएदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 1700 से अधिक बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व घरेलू नौकरों/ मजदूरों का सत्यापन किया गया तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 168 मकान मालिकों का 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर 16 लाख 80 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया तथा 60 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई, सही पाए जाने पर थाने से छोड़ा गया। इसके अतिरिक्त नियमो का उल्लंघन करने पर 107 व्यक्तियों के 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर रुपये 26750/- का जुर्माना वसूला गया।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *