राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 27 सितम्बर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने आज दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ गीता जैन के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने निर्देश दिए की आउट सोर्स कर्मचारियों को पीएफईएसआई आदि सुविधाएं प्रदान की जाये और कर्मचारियों को पीएफ का भुगतान न करने वाले ठेकेदार की धरोहर राशि से भुगतान किया जाये। श्री मकवाना ने बैठक के दौरान पुराने ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के सख्त निर्देश जारी किये। उन्होंने उपनल कर्मचारियों को आई कार्ड जारी करने के भी निर्देश दिये। आउटसोर्स ठेकेदार कर्मचारियों को बोनस देने के निर्देश दिये गये। हर छः माह में उपनल एवं आउटसोर्स कर्मचारी का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिये। नए टेंडर में शर्त रहेगी कि जब सरकार वेतन बढ़ोत्तरी करेगी तो ठेकेदार भी करेगा। बैठक में उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार, राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश राजोरिया, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश प्रभारी विशाल बिड़ला, डॉ एनएस बिष्ट, डॉ आरएस बिष्ट के अलावा काफी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *