पहाड़ की विरासत के संरक्षक : पुलिस का अद्भुत कलाकार रामगोपाल
एस.के.एम. न्यूज सर्विस
चमोली। पहाड़ों की कला और संस्कृति के महान संवाहक: देवग्राम उर्गम, चमोली के अद्भुत कलाकार और शिल्पकार रामगोपाल जी।रामगोपाल जी सिर्फ एक शिल्पकार नहीं हैं; वह पहाड़ों की चलती-फिरती कला गैलरी हैं। अपनी पैनी छेनी और हुनरमंद हाथों से, वह देवदार की लकड़ियों में जीवन फूंकते हैं और हमारी महान सभ्यता व संस्कृति के गौरवशाली स्तम्भों को जीवंत रखते हैं। उनकी तराशी गई गणेश जी की आकृतियाँ और अन्य दैवीय आकृतियाँ केवल कला के नमूने नहीं हैं, बल्कि ये सदियों पुराने हमारे अटूट विश्वास और हमारी गहरी जड़ों की कहानी कहती हैं।रामगोपाल जी जैसे कलाकार ही हमारी महान सभ्यता के असली संरक्षक हैं। चमोली पुलिस आपकी इस अनमोल विरासत को सहेजने वाले आपके हुनर, समर्पण और कला को तहे दिल से सैल्यूट करती है।
