देव प्रबोधिनी एकादशी की पूजा अर्चना कार्यक्रम आयोजित
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 02 नवंबर। झंडा ज़ोन जल संस्थान कार्यालय में देव प्रबोधिनी एकादशी की पूजा अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया।
झंडा वार्ड के भाजपा पार्षद वैभव अग्रवाल ने आज झंडा ज़ोन जल संस्थान कार्यालय में रमेश जी द्वारा आयोजित देव प्रबोधिनी एकादशी की पूजा अर्चना कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सभी को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये पार्षद वैभव अग्रवाल ने कहा की आज ही के दिन भगवान श्रीविष्णु योगनिद्रा से जागृत होकर पुनः सृष्टि के पालन व संरक्षण हेतु सक्रिय होते हैं। यह दैव चैतन्य के पुनर्जागरण का दिवस है, जब समस्त शुभ कार्यों की गति पुनः प्रारम्भ होती है। महिमा पद्मपुराणके उत्तरखण्डमें वर्णित एकादशी-माहात्म्य के अनुसार श्री हरि-प्रबोधिनी (देवोत्थान) एकादशी का व्रत करने से एक हजार अश्वमेध यज्ञ तथा सौ राजसूय यज्ञों का फल मिलता है। भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद जागते हैं। इस एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन देवप्रबोधिनी एकादशी कथा का पाठ करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और सारी इच्छाएं पूरी होती हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, जल संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
