नगर निगम के राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण उपलब्धि
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। नगर निगम देहरादून द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में कर-अनुभाग के अन्तर्गत अभी तक कुल रु35.79 करोड से अधिक का प्राॅपर्टी टैक्स सग्रहण किया जा चुका हैं, जो निगम के राजस्व वृद्वि में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके अतिरक्त, नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग द्वारा शहर के स्वच्छता एवं प्रदूषण नियंत्रण के उद्वेश्य से गंदगी एवं प्रदूषण के विरुद्व सघन चालानी कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरुप 14 लाख 60 हजार की वसली हुई है। इसी क्रम में नगर निगम के पशुचिकित्सा अनुभाग द्वारा उपचार एवं लाईसेंस शुल्क से रु12 लाख 12 हजार एवं चालन से रु18 लाख 87 हजार की आय अर्जित की जा चुकी हैं। नगर निगम,देहरादून द्वारा राजस्व सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता एवं नागरिकों की सुविधाओं में वृद्धि के उदेश्य से निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की जा रही हैं।
