सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून,19 मार्च। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाया और 07 लोगो को धारा 170 बीएनएस  में गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई की कावली रोड गुरूद्वारा वाली गली में दो पक्षों के बीच पुरानी रजिश को लेकर विवाद हो गया है, जिस पर दोनों पक्ष एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना पर कोतवाली नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर पुराने विवाद के चलते दो पक्ष उग्र होकर एक दूसरे पर ईट पत्थर फेक रहे हैं, जिससे रास्ते से आने जाने वाले लोगों के चोटिल होने की संभावना बन रही थी। मौके पर पुलिस बल द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के 07 लोगों को धारा 170/126/135 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता :-

1-राहुल सिंह पुत्र विलायती सिंह निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, देहरादून,  उम्र- 21 वर्ष

2-विशाल पुत्र स्व. गुलाब सिंह निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष,

3-जसपाल सिंह पुत्र विलायती निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, देहरादून, उम्र- 26 वर्ष

4- बबली कौर पत्नी विलायती सिंह निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, देहरादून, उम्र- 48 वर्ष

5- नर्मता पत्नी आकाश सिंह निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, देहरादून, उम्र- 20 वर्ष

6- सिमरन पत्नी विशाल सिंह  निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष

7- सीता कौर पत्नी स्व. गुलाब सिंह निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, देहरादून, उम्र- 48 वर्ष

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *