एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। चंपावत में नाबालिग छात्रा के साथ हुई जघन्य दुष्कर्म की घटना के खिलाफ आज SFI DAV Unit द्वारा कॉलेजके पास चावला चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान दोषियों का पुतला दहन किया गया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, उन्हें जेल भेजने एवं कठोरतम सज़ा देने की मांग की गई। SFI ने साफ कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के सवाल पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों को राजनीतिक संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर जिला सचिव अयाज डीएवी यूनिट सचिव कनिका तथा यश, अंशुमान, अमन आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *