स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया देहरादून ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया देहरादून जिला द्वारा आज हाथीबड़कला में क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रो ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और शानदार खेल प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में ओम खत्री, मौलिक कुमार, जसपाल, यशराज, प्रियांशु चौहान, अंशुमन कोठारी, अंशुमन धीमान, तरुण कुमार, विनीत एवं अभिषेक कुमार आदि ने प्रतिभाग किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ओम खत्री को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया तथा विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच के बाद कामरेड अयाज़, जिला सचिव, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया देहरादून ने छात्रो को एसएफआई की विरासत और छात्र संगठन की जरूरत के बारे में संक्षेप में बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों को शिक्षा और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आगे आना होगा। कार्यक्रम में सभी छात्र साथी अमर सिंह, वरुण आदि मौजूद रहे।
