May 13, 2026

देश की महान विभूति चरणजीत सिंह अटवाल पहुंचे सफाई कर्मचारी आयोग कार्यालय, हुआ भव्य स्वागत

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। भगवत प्रसाद मकवाना उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखंड सरकार  एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने बताया  की आज सफाई कर्मचारी आयोग के लिए बहुत ही सौभाग्य का दिन रहा। जब तीन बार विधायक पंजाब के दो बार मान्य विधानसभा अध्यक्ष रहे एवं दो बार सांसद और लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रहे संयुक्त राष्ट्र संघ की पार्लियामेंट्री कमेटी के सदस्य रहे। केवल वाल्मीकि समाज के ही नहीं बल्कि देश की महान विभूति चरणजीत सिंह अटवाल का सफाई कर्मचारी आयोग कार्यालय देहरादून में आगमन हुआ। जहां  भगवत प्रसाद मकवाना उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखंड सरकार ने उनका शाल पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उनके साथ आयोग के सदस्य एडवोकेट राकेश पार्चा, राजेश राजोरिया सदस्य प्रदेश मॉनिटरिंग कमेटी उत्तराखंड सरकार, विशाल बिरला राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा, मदन वाल्मीकि प्रदेश प्रमुख महामंत्री मोर्चा, राकेश कुमार मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा ऋषिकेश, मनोज कुमार अध्यक्ष कोऑपरेटिव सोसाइटी, विनोद घाघट प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी मोर्चा संयम कुमार मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, विक्रम टॉक मंडल महामंत्री किसान मोर्चा करणपुर मंडल, राम कुमार प्रदेश सचिव वाल्मीकि मोर्चा रुद्रप्रयाग निखिल पार्चा, मंडल महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा तथा सामाजिक एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी ने मान्य अटवाल साहब का स्वागत किया।

इस मौके पर श्री अटवाल के साथ सामाजिक और देश के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। चरणजीत सिंह अटवाल ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मुख एक महत्वपूर्ण विषय रखा गया, जिस प्रकार देश में वन नेशन वन टैक्सेशन, वन नेशन वन इलेक्शन, इस प्रकार देश में शिक्षा व्यवस्था में वन नेशन इक्वल एजुकेशन सभी के लिए लागू किया जाए, ताकि गरीबों के बच्चे भी एक समान शिक्षा ग्रहण कर अपनी प्रतिभा के बल पर उच्च पदों पर आसीन हो सके। इस अवसर पर श्री अटवाल द्वारा भगवत प्रसाद मकवाना उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए सामाजिक हित के कार्यों के लिए प्रशंसा करते हुए उनको आशीर्वाद प्रदान किया। श्री मकवाना के द्वारा उनको अवगत कराया गया कि केंद्र की मोदी सरकार के साथ-साथ राज्य की पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री की सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों के हित में कई निर्णय लिए गए हैं सरकार सफाई मजदूरो एवं गरीबों के लिए समर्पित है। सफाई कर्मचारी आयोग सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु संकल्पित है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *