जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
सहारनपुर 12 मई। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने अवैध खनन, अवैध परिवहन मे दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट में यथाशीर्घ चार्जशीट दाखिल करने तथा जिन प्रकरणों में गैंग बनाकर अपराध सम्पादित किये गये हो उनमें गैंगस्टर की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित कर लें कि किसी भी दशा में अवैध खनन, अवैध परिवहन न होने पाए। अवैध खनन की पुष्टि होने पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी पुलिस का उत्तर दायित्व निर्धारित करते हुये जिम्मेदारी तय की जाएगी। अरविंद कुमार चौहान ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) को निर्देशित किया कि अस्पष्ट नम्बर प्लेट, बिना नम्बर प्लेट, ग्रीस लगे नम्बर प्लेट एवं किसी प्रकार की नम्बर प्लेट से छेडछाड वाले वाहनो के विरूद्ध कडी कार्यवाही करते हुये, प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया कि राजस्व व पुलिस कर्मियों की जो डयूटी लगायी गयी है वहां से बिना रॉयल्टी के वाहन न निकलने पाये। संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित कार्मिकों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गये कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी दिये गये निर्देशों एवं कार्यवाहियों की निरंतर समीक्षा बैठक कर सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन न होने पाए। इस अवसर पर एसपी देहात श्री मंयक पाठक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सलिल कुमार पटेल, डीएफओ श्री शुभम सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन श्री एमपी सिंह, उपजिलाधिकारी सदर श्री सुबोध कुमार, उपजिलाधिकारी बेहट श्री मानवेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी नकुड़ श्री सुरेन्द्र कुमार, खनन अधिकारी श्री सुभाष, संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
