एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून,13 मई। आज सीटू के प्रदेश अध्यक्ष रहे वीरेंद्र भंडारी कि पुण्यतिथि पर उनको श्रधांजलि देते हुए शोक सभा कि इस अवसर पर उपस्तिथ वकाताओं ने ट्रेड यूनियन के उनके योगदान को याद किया और मजदूर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात् भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मजदूरों को गुलाम बनाने वाली चार श्रम सहिताओं को लागु करने ने खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का पुतला सीटू कार्यालय के पास राजपुर रोड पर फूंका इस अवसर पर प्रदर्शन कर चारों श्रम सहिताएं वापस लेने, 26000 रूपये न्यूनतम वेतन लागु करने सीटू उनके से संबध संविदा श्रमिक संघ यूनियन के श्रमिक संविदाकार L&T कम्पनी अपने  उप ठेकेदारों के साथ मिलकर श्रमिकों का शोषण कर रही है जिसके खिलाफ सारे श्रमिक हड़ताल पर आगये। इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज ने कहा कि उक्त निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना उत्तराखण्ड जलविद्युत निगम कि है किन्तु केंद्र सरकार का 90प्रतिशत खर्च हो रहा है  किन्तु कंपनी द्वारा केंद्र सरकार का न्यूतम वेतन राज्य का दिया जा रहा है। और श्रमिकों से जबरदस्ती 8 घंटे के बजाए 12 घंटे काम लिया जा रहा है जिसका विरोध श्रमिक करते आ रहे है किन्तु आज ठेकेदारो के दवाई यह कहते हुए उन्हें काम से निकाल दिया कि तुम्हारी जगह दूसरे श्रमिकों के भर्ती किया जायेगा उन्होंने बताया कि उक्त कंपनी उप श्रमायुक्त के समक्ष एक भी दिन वार्ता हेतु नहीं आयी हव उन्होंने बताया कि कंपनी वार्ता से भाग रही है जिससे श्रमिकों का शोषण बदस्तूर जारी रहे उन्होंने कहा कि श्रमिकों द्वारा सीटू कि यूनियन बनाई गयी किन्तु कंपनी द्वारा ठेकेदारों कि फर्जी यूनियन बनाने कि कोशिश कि गयी जिसका उपयोग श्रमिकों के शोषण हेतु किया जाता उन्होंने आपत्ति लगा कर यूनियन के पंजीकरण पर रोक लगवाई।  उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा यूनियन के पदाधिकारीयों को थाना कालसी में बुलावा कर धमकाया गया है जिस कारण श्रमिकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया जिस कारण उन्हें हड़ताल हेतू मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा यू. जे. वी. एन. एल. के प्रबंध निदेशक को भी इस सम्बन्ध में पत्र दिया गया किन्तु विभाग द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने आशंका व्यक्त कि की यह आंदोलन अन्य जगहों पर भी भड़क सकता है जिसका जिम्मेदार  प्रदेश की सरकार  व यू. जे. वी. एन. एल विभाग होगा। इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष एस. एस. नेगी, भगवंत पयाल, अभिषेक भंडारी, रविन्द्र नौढ़ियाल, किसान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष शिव प्रसाद देवली, माकपा के प्रांतीय सचिव राजेंद्र पुरोहित, दीपक शर्मा, हिमांशु चौहान, आंगनवाड़ी कि प्रांतीय अध्यक्ष जानकी चौहान, सुनीता रावत, भोजन माता यूनियन कि महामंत्री मोनिका, बबीता सहित मेहरबान, मुमताज़, नितिन बोठियाल, सोनू कुमार, हरीश कुमार, अशोक कुमार, उद्धव बलूनी आदि उपस्तिथ थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *