दो युवक गिरफ्तार, 315 बोर का देसी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा व 03 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जाएगी।
आपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान प्रेमनगर पुलिस द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान पौंधा रोड से 01 संदिग्ध थार वाहन को चेकिंग हेतु रोका गया। देर रात्रि में घूमने का कारण पूछने पर वाहन सवार युवक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, संदिग्धता के आधार पर पुलिस द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों समर्थ पुत्र घनश्याम निवासी हकीकत नगर थाना सदर, जिला सहारनपुर, उम्र 26 वर्ष तथा ऋषभ गोस्वामी पुत्र गौतम गोस्वामी निवासी खेड़ा तलान, थाना अलीपुर, नॉर्थ दिल्ली, उम्र 27 वर्ष की तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 01 अवैध देसी तमंचा 315 बोर व 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिस पर दोनों अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर मु.अ.स.-102/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त अपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जो पूर्व में भी अपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके हैं तथा आज भी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
